Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मौसम विभाग ने एक खुशखबरी का संकेत भी दिया है और दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद तक नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

मौसम विभाग ने एक खुशखबरी का संकेत भी दिया है और दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद तक नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है

सर्दी का मौसम धीरे-धीरे अपने शबाब की तरफ़ बढ़ रहा है

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी कोहरा, प्रदूषण और ठंड की तिहरा हमला झेलना पड़ रहा है। लगातार खराब होते मौसम ने सड़क से लेकर ट्रेनों और हवाई जहाजों की रफ्तार थाम दी है। लेकिन मौसम विभाग ने एक खुशखबरी का संकेत भी दिया है और दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद तक नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है।

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान की मानें तो 1 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सामान्यतया बादल छाये रहेंगे। साथ ही बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। 1 जनवरी को ज्यादा ठंड भी नहीं होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

हालांकि 2-3 जनवरी को मौसम फिर खराब हो सकता है और कोहरे और ठंड का दौर वापस लौट सकता है। उस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ के हालात बन रहे हैं। इससे 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मैदानी इलाकों में असर देखने को मिल सकता है। सिक्किम, बंगाल और ओडिशा में भी 3 जनवरी तक तक कोहरा छाया रहने का अनुमान है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *