Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पुणे में एक कपल की शादी 24 घंटे भी नहीं चली। शादी के कुछ देर बाद ही दोनों पति-पत्नी ने अलग होने का फैसला कर लिया। उन्हें 7 फेरे लिए चंद घंटे ही बीते थे कि दोनों ने अदालत में तलाक की अर्जी डाल दी और अब 18 महीने बाद कोर्ट ने भी उनके तलाक पर मुहर लगा दी है।

शादी तक दोनों कपल पेशे से डॉक्टर थे, लेकिन शादी के बाद पत्नी को पति के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि वो सन्न रह गई और फौरन रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया।

महिला के वकील ने अदालत को बताया कि यह दोनों की लव मैरिज थी। शादी से पहले पति ने खुद को डॉक्टर बताया था। महिला भी पेशे से डॉक्टर थी। ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर शादी कर ली। मगर, शादी की रात पति ने खुलासा किया कि वो डॉक्टर नहीं, बल्कि मर्चेंट नेवी में है।

महिला के अनुसार, “पति ने बताया कि वो मर्चेंट नेवी में काम करता है और ड्यूटी के लिए कई बार 6 महीने तक घर से दूर रहना पड़ता है।” यह सच जानकर महिला दंग रह गई और उसने तुरंत पति से अलग होने का फैसला कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *