Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यूपी के कानपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते थे। 25 सितंबर 1944 को कानपुर में जन्मे श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार लोकसभा सांसद रहे। केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री तथा कोयला मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। उनकी राजनीतिक यात्रा चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय और प्रभावशाली रही। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाई प्रमोद जायसवाल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस से जुड़े रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *