यह नंबर ऑनलाइन नीलामी में इतनी महंगी कीमत पर बिका कि देश का सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया।
हरियाणा में इस सप्ताह हुई ऑनलाइन नीलामी में कार रजिस्ट्रेशन नंबर HR88B8888 ने नया रिकॉर्ड बना दिया। यह VIP नंबर 1.17 करोड़ रुपये में बिका और देश का सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया।
इस नंबर के लिए कुल 45 आवेदन आए थे, जबकि इसका बेस प्राइस सिर्फ 50,000 रुपये ही था। नीलामी में दोपहर 12 बजे तक बोली 88 लाख रुपये तक पहुंच गई थी और अंत में यह 1.17 करोड़ रुपये पर बंद हुई।
हरियाणा में VIP नंबरों की यह नीलामी हर सप्ताह ऑनलाइन होती है, जिसमें आवेदन शुक्रवार शाम 5 से सोमवार सुबह 9 बजे तक लिए जाते हैं और परिणाम बुधवार शाम 5 बजे घोषित किए जाते हैं। पूरी प्रक्रिया fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर होती है।


