Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की घोषणा की है। हैदरपुर गांव में रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय पहचान स्पष्ट करने और यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत तीन मेट्रो स्टेशन के नाम बदले गए हैं।

पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन अब मधुबन चौक के नाम से जाना जाएगा। निर्माणाधीन प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन को उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार नाम दिया गया है। हैदरपुर बादली मोड़ का नाम अब हैदरपुर गांव रखा गया है।

इससे पहले रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा के हैदरपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि यह पवित्र यात्रा पूरे देश को राष्ट्र प्रथम की भावना में पिरोने वाला एक सशक्त संदेश है। हैदरपुर गांव की यह धरती आज स्वयं को धन्य मान रही है कि वीर शहीदों की पवित्र स्मृति यहां पहुंची।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *