मुंबई:अपने समय की मशहूर अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया.हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का मुंबई में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. सुलक्षणा जानी-मानी एक्ट्रेस विजेता पंडित और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी जतीन-ललित की बहन थीं. 70 और 80 के दशक में उन्होंने ‘अपनापन’, ‘उलझन’, ‘हेरा फेरी’, ‘चालबाज़’ जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय और मधुर आवाज़ से लोगों का दिल जीता.


