Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

चिरंजीवी का एक फैन उनके नाम पर रेस्टोरेंट खोलने के चलते कानूनी मुश्किल में फंस गया है। मेगास्टार के एक फैन ने इसी साल अप्रैल में उनके नाम से हैदराबाद में रेस्टोरेंट खोला था। चिरंजीवी का नाम इस्तेमाल करने के चलते इस ढाबे के खिलाफ हाल ही में कानूनी नोटिस जारी किया गया है, जिसे लेकर अब ढाबे के मालिक ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।चिरंजीवी के नाम पर रेस्टोरेंट खोलने के चलते मिले नोटिस की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली तो रेस्टोरेंट के मालिक ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दे दी। इसी के साथ उसने ये भी बताया कि आखिर उन्हें ये कानूनी नोटिस क्यों मिला है और अब इस मामले की क्या स्थिति है। रेस्टोरेंट के मालिक रवि ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

रवि ने सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में बताया कि हैदराबाद के सिविल कोर्ट से ये आदेश पारित किया गया है। रवि ने बताया कि उन्हें ये नोटिस चिरंजीवी के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के तहत उन्हें ये नोटिस मिला है। उन्होंने बताया कि वह चिरंजीवी के बहुत बड़े फैन हैं और इसीलिए उन्होंने उनके सम्मान में ये रेस्टोरेंट खोला था। रवि के अनुसार, उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए चिरंजीवी की टीम से संपर्क किया, जिसके बाद सुपरस्टार ने उन्हें रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति दे दी है।वीडियो शेयर करते हुए रवि ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है, जिसमें उसने लिखा- ‘ये चिरंजीवी ढाबा को लेकर जनता और चिरंजीवी के प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर फैली अटकलों और भ्रम को दूर करने के लिए है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, हैदराबाद सिविल कोर्ट ने चिरंजीवी के नाम और छवि के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है। उनके नाम का इस्तेमाल करने वाले लगभग 50-60 प्रतिष्ठानों को भेजे गए नोटिसों में से एक हमें भी मिला है, जिसके बाद हमने उनकी टीम से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें सब कुछ समझाया। यह समझने के बाद कि हमारे इरादे सच्चे और सम्मानजनक हैं, चिरंजीवी गरु ने विनम्रतापूर्वक हमें अपना रेस्टोरेंट पहले की तरह चलाने की अनुमति दे दी।’

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *