Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई :इस खास मौके पर अभिनेता ने अलीबाग स्थित अपने बंगले में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक निजी पार्टी का आयोजन किया। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने इस जश्न की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए किंग खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और इस पोस्ट पर शाहरुख खान के फैंस उन्हें बधाई देने लगे हैं।बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर के लिए ये जन्मदिन बेहद खास है।फराह ने शाहरुख खान के साथ दो प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। एक में वह उनसे गले मिलती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी में उन्होंने उनके गाल पर एक प्यारी सी किस दी है। तस्वीरों के साथ फराह ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो किंग शाहरुख खान। अगले 100 साल तक यूं ही राज करते रहो।’ पार्टी में दोनों ने कैज़ुअल लुक अपनाया। शाहरुख ग्रे टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने सफेद टोपी के साथ पूरा किया। फराह गुलाबी टॉप और काले ट्राउजर में खूबसूरत दिखीं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *