केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आने वाले 5 सालों में 5 लाख नए रोजगार खड़े करने के संकल्प का आह्वान करते हुए कहा कि हम विदर्भ की इकोनामिक ग्रोथ में योगदान दें ,इससे इकोनॉमी की ग्रोथ होगी, इससे नागपुर शहर को स्मार्ट शहर बना पाएंगे। अनेक गांवों को विकसित कर पाएंगे।नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। 15 लाख करोड़ रुपये पड़े हुए हैं। काम करने वालों की कमी है। गडकरी ने एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री डेवलपमेंट की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं काम करता हूं, मेरे पास पैसे की कमी नहीं है, मैं ऐसा व्यक्ति हूं कि मेरे पास 15 लाख करोड़ पड़े हुए हैं, मैं खर्चा नहीं कर पा रहा हूं, काम करने वालों की कमी है, पैसा है मार्केट में ,जाओ तो लोग पैसा लेकर खड़े हैं, पर काम नहीं हो रहा। लेकिन जिस दिन आप काम की शुरुआत करोगे, तब आपको पता चलेगा इतने लोग आएंगे, इतने जॉब क्रिएट होंगे कि आप दे नहीं पाओगे, इतना पोटेंशियल है।
मैं काम करता हूं, मेरे पास पैसे की कमी नहीं है:नितिन गडकरी

