मुंबई :पीएम मोदी ने संजय राउत की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “संजय राउत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।” पीएम मोदी के इस पोस्ट पर संजय राउत ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी धन्यवाद! मेरा परिवार आपका आभारी है! जय हिंद, जय महाराष्ट्र!” बता दें कि संजय राउत का अभी भी इलाज जारी है।दरअसल, शुक्रवार को संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी सेहत को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “आप सभी ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और मुझे प्यार दिया है, लेकिन अब अचानक मेरी तबीयत बिगड़ गई है। मेरा इलाज चल रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।” डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें फिलहाल बाहर जाने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।


