Breaking
Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी विद्यालयों में वंदे मातरम् के संपूर्ण स्वरूप में गायन करने का निर्णय लिया है. यह आदेश बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी किया गया है. सरकारी आदेश के अनुसार, अब तक विद्यालयों में केवल वंदे मातरम् के पहले दो पद गाए जाते थे, लेकिन 31 अक्टूबर 2025 (कार्तिक शुद्धि नवमी) को गीत की रचना को पूरे 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं. इस अवसर पर सभी विद्यालयों में पूरा वंदे मातरम् गीत गाया जाएगा.

महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का संपूर्ण गायन अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस ऐतिहासिक गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, अब तक विद्यालयों में सामान्यतः केवल ‘वंदे मातरम्’ के पहले दो पद ही गाए जाते थे। लेकिन 31 अक्टूबर 2025 (कार्तिक शुद्धि नवमी) को इस गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में पूरा वंदे मातरम् गीत गाया जाएगा।इसके साथ ही, स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को इस राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व की जानकारी मिल सके। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक राज्य भर के सभी विद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में ‘वंदे मातरम्’ के संपूर्ण गायन के साथ-साथ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *