Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई हस्तियां दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर और फराह खान से लेकर कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर तक, कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है और अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। बॉलीवुड स्टार्स के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेता सतीश शाह का शनिवार, 25 अक्टूबर, 2025 को किडनी संबंधी समस्याओं के कारण 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्मी दुनिया से जुड़े सदस्य भी गहरे सदमे में है।प्रधानमंद्री नरेंद्र मोदी ने भी सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘सतीश शाह जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उनके सहज हास्य और उत्कृष्ट अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हंसी का संचार किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।प्रसिद्ध फिल्म निर्माता फराह खान भी सतीश शाह के निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सतीश शाह की एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, “प्रिय सतीश, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको जानना और आपके साथ काम करना एक खुशी की बात थी। मुझे आपकी याद आएगी जो आप मुझे रोज मीम्स और चुटकुले भेजते थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *