Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना :यह ऐलान पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया।बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी महागठबंधन ने गुरुवार को एकजुटता दिखाते हुए राष्ट्रीय जनता दल यानी कि RJD के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया। महागठबंधन ने विकासशील इंसान पार्टी यानी कि VIP के प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया। यह ऐलान पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। हालांकि, गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर अभी भी 11 सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ चल रही है, जिससे एकता पर सवाल उठ रहे हैं।महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और वाम दलों के नेता इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। अशोक गहलोत ने कहा, ‘हम सबने मिलकर फैसला किया है कि इन चुनावों में तेजस्वी यादव को सीएम फेस के रूप में समर्थन देंगे।’ उन्होंने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस बताते हुए कहा, ‘मुकेश सहनी अत्यंत पिछड़े वर्ग से आते हैं। इसके अलावा, पिछड़ी जातियों के अन्य नेताओं को भी डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।’ गहलोत ने स्पष्ट किया था कि गठबंधन में कोई बड़ा विवाद नहीं है और 243 सीटों में से 5-10 पर विवाद होना सामान्य बात है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *