सपा नेता आज़मी ने BMC और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर साफ किया कि सपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर बिहार में गलत रणनीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा, ‘कांग्रेस ने बिहार में जो किया, वह गलत था। देश और बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अबू असीम आजमी ने बीएमसी और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सपा महाराष्ट्र और मुंबई में अकेले चुनाव लड़ेगी और न तो कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा और न ही किसी अन्य पार्टी के साथ।


