Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

एसपी कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाहीन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा लापता हो गया है। उसने अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश  के कौशांबी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में एक मां ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ते हुए अपने ही बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने पिता से फिरौती मांगी। लेकिन पुलिस की सूझबूझ से पूरा मामला खुल गया और सच्चाई सबके सामने आ गई।मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव की रहने वाली शाहीन नाम की महिला ने अपने 10 साल के बेटे अर्शलाल को घर में ही बंद कर दिया और मायके में एक धमकी भरा पत्र फेंक दिया। पत्र में लिखा था, अगर एक लाख रुपये नहीं दिए गए तो बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। पत्र मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।एसपी कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाहीन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा लापता हो गया है। उसने अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया। अगले दिन बच्चे के नाना शम्स उद्दीन ने पुलिस को वह फिरौती वाला पत्र दिखाया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। पइंसा कोतवाली के इंस्पेक्टर रोशन लाल ने जांच शुरू की। पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान पुलिस को बच्चे की आवाज उसी घर के अंदर से सुनाई दी। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो बच्चा घर के अंदर सुरक्षित मिला। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसकी मां ने ही उसे कमरे में बंद किया था और कहा था कि नाना से पैसे लेने हैं, बाहर मत निकलना। इस खुलासे के बाद पुलिस ने महिला शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपने ही बेटे के अपहरण का झूठा नाटक रचा था ताकि अपने पिता से पैसे वसूल सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *