महाभारत में कर्ण का रोल निभाकर हुए थे लोकप्रिय
सिनेमा जगत से इस वक्त की बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को छोड़कर चले गए।


