Breaking
Sun. May 3rd, 2026
Spread the love

दिल्ली :मुत्ताकी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम पाकिस्तान के इस कदम को गलत मानते हैं। मसले इस तरह हल नहीं हो सकते। हमने बातचीत का दरवाजा खुला रखा है। पाकिस्तान को अपने मसले खुद हल करने चाहिए।अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने दिल्ली की सरजमीं से पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने अमेरिका सहित NATO देशों को भी कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की हिम्मत को परखने की गलती कोई न करे। साथ ही, भारत के साथ बेहतर रिश्तों की वकालत करते हुए उन्होंने सभी देशों से सकारात्मक तालमेल की उम्मीद जताई। इस बीच, भारत ने अफगानिस्तान के साथ अपनी दोस्ती को और मजबूत करते हुए 5 एंबुलेंस गिफ्ट कीं। भारत ऐसी 20 एंबुलेंस अफगानिस्तान को देने वाला है।मुत्ताकी ने जोर देकर कहा, ‘अफगानिस्तान 40 साल बाद अमन और तरक्की की राह पर है। किसी को इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए। हम एक आजाद मुल्क हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया हमारी आजादी और अमन की राह का सम्मान करे।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *