Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अखिलेश ने बीजेपी पर आज़म खान के खिलाफ झूठे मुकदमे कराने का आरोप लगाया -
Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

अखिलेश ने बीजेपी पर आज़म खान के खिलाफ झूठे मुकदमे कराने का आरोप लगाया

अखिलेश ने आजम खां की प्रशंसा कर इस बात का भी संदेश देने का प्रयास किया दोनों के बीच अब कोई खटास नहीं है

अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर आज़म खां की जौहर यूनिवर्सिटी में उतरा। यहां आज़म खां ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश को अपनी गाड़ी में बैठाकर आजम लगभग एक बजे अपने आवास पहुंच गए। गाड़ी से उतरने के बाद अखिलेश आजम का हाथ पकड़कर अंदर गए।

इस दौरान सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी समेत कोई अन्य विधायक या बड़ा पदाधिकारी मौजूद नहीं था। दोनों के बीच मुलाकात का वक्त एक घंटे निर्धारित था। मगर तीन बजे के बाद अखिलेश व आजम मीडिया के सामने आए। इस दौरान अखिलेश ने आजम खां की प्रशंसा कर इस बात का भी संदेश देने का प्रयास किया दोनों के बीच अब कोई खटास नहीं है।उन्होंने  कहा कि आजम खां बहुत पुराने नेता हैं, उनकी बात ही कुछ और है। ये हमारी पार्टी के दरख्त हैं। यूनिवर्सिटी बनाकर इन्होंने देश के भविष्य को शिक्षित करने का काम किया है। भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पता नहीं कौन सा वर्ल्ड रिकार्ड बनाना चाहती है।

आजम, उनकी पत्नी, बेटे आजम और उनके रिश्तेदारों पर इतने मुकदमें लिखवाए गए जितने आज तक किसी परिवार के खिलाफ नहीं लिखाए गए। फिर कहा कि 2027 में सरकार बनने जा रही है। इसमें पीडीए की आवाज बुलंद होगी। आजम पर दर्ज झूठे मुकदमें वापस लिए जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *