Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

फिल्म शेट्टी की 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ की ‘प्रीक्वल’ है, जो अपनी जड़ों से जुड़ी कहानी, तटीय कर्नाटक की लोककथाओं को दिखाती है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म की सफलता से उत्साहित ऋषभ शेट्टी ने कहा कि इसने उनके इस विश्वास को मजबूत किया है कि क्षेत्रीय कहानी को भी हर जगह स्वीकार किया जा सकता है। अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म “कांतारा: चैप्टर 1” ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और रिलीज के छह दिनों के भीतर दुनिया भर में 427.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने एक बयान में यह जानकारी दी। दो अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बांग्ला और अंग्रेजी में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स ने किया है। निर्माताओं ने कहा, केवल छह दिन में ‘कांतारा: चैप्टर 1′ ने दुनिया भर में 427.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *