Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार सरकार के वर्तमान कैबिनेट की आखिरी बैठक-129 एजेंडे पर लगाई गई मुहर -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार सरकार के वर्तमान कैबिनेट की आखिरी बैठक-129 एजेंडे पर लगाई गई मुहर

नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले

बिहार सरकार ने उन वकीलों को जिनका रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी 2024 के बाद हुआ है, उन्हें तीन साल तक हर महीने पांच हजार रुपए देने का फैसला किया है। बिहार में जो ग्रेजुएट बेरोजगार हैं, उन्हें दो साल तक हर महीने एक हजार रूपए मिलेंगे। महादलितों और माइनॉरिटीज के स्कूलों के शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकजों  के टीचर्स की सैलरी भी तीन गुना बढ़ाने का एलान किया गया है। इसके अलावा भी नीतीश कुमार ने किसानों, व्यापारियों के लिए भी कई फैसले किए। बैठक में एग्रीकल्चर, रूरल डेवलेमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, समेत अलग-अलग सेक्टरों से जुड़े कई प्रपोजल पर आज नीतीश सरकार ने मुहर लगाई। इसके अलावा आज कई IAS अफसरों का ट्रांसफर भी किया गया। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट की आखिरी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार ने जनता के लिए तोहफों की बारिश कर दी। कैबिनेट मीटिंग में अलग-अलग विभागों के 129 प्रपोजल पर मुहर लगा दी। दिवाली और छठ से पहले नीतीश ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3 परसेंट बढ़ा दिया। पहली कक्षा से दसवीं क्लास तक के गरीब बच्चों की स्कॉलरशिप को दोगुना कर दिया। आइए जानते हैं कि सीएम नीतीश की कैबिनेट ने और क्या फैसले किए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *