Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यूपी के जौनपुर में 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को भतीजों ने रोक दिया था। अब क्षेत्राधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण बताया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि 1 अक्टूबर को गौराबादशाहपुर थाने को सूचना मिली कि कुछ मुछ गांव के एक व्यक्ति जिसकी उम्र 75 वर्ष है, उसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की जांच में यह मामला प्रकाश में आया है कि संगरू राम जिसकी उम्र 75 वर्ष थी उसकी पहली पत्नी की मृत्यु 1 वर्ष पहले हो चुकी है। मृतक ने 29 तारीख को दूसरी शादी की थी और विवाह के अगले दिन ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि संगरू राम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण (सेरेब्रोवास्कुलर) दिमाग की नस फटने को बताया गया है। घटना के विषय मे पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

घटना जनपद मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव की है। यहां 75 वर्षीय संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी। संगरू राम की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे। उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। गांव वालों के मुताबिक, संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे। संगरू राम अपने विवाह के लिए कुछ दिन पहले अपने हिस्से की 5 बिस्सा जमीन पांच लाख रुपये में बेच चुके थे।

गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने। 29 सितंबर के दिन सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई। मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *