Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
आर्यन खान की नई सीरीज ‘द बैड्*स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए राघव जुयाल, राजत बेदी और फराह खान ने की मस्ती भरी बातचीत -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

आर्यन खान की नई सीरीज ‘द बैड्*स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए राघव जुयाल, राजत बेदी और फराह खान ने की मस्ती भरी बातचीत

मुंबई :सीरीज ‘द बैड्*स ऑफ बॉलीवुड’ ने दुनिया भर के दिलों पर राज कर वाकई में एक अनोखी सफलता हासिल कर ली है। आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी यह 7-एपिसोड की सीरीज एक मज़बूत असर छोड़ चुकी है और फिलहाल में नेटफ्लिक्स पर भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जो इस बात का सबूत है कि इसे कितना प्यार मिला है।
हालांकि, ऐसा लगता है कि शो का क्रेज़ अभी कम नहीं होने वाला, क्योंकि इसका खुमार राघव जुयाल, रजत बेदी, और फ़राह खान पर भी देखने मिल रहा है।

‘द बैड्*स ऑफ बॉलीवुड’ के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राघव जुयाल, रजत बेदी, और फराह खान के बीच मज़ेदार बातचीत को कैद किया गया है। वीडियो में, जहाँ राघव और फराह बातचीत करते दिख रहे हैं, वहीं रजत बीच में कूद पड़ते हैं, जिससे शो की याद दिलाने वाला एक मज़ेदार माहौल बन जाता है। ऐसे में वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में आगे लिखा है:

“इसको कहीं तो देखा है… ओह #TheBadsOfBollywoodOnNetflix में!

देखिए द बैड्*स ऑफ बॉलीवुड, आ चुका है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।

आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड आसमान सिंह (लक्ष्य लालवानी) की कहानी बताती है। यह एक मेहनती आउटसाइडर है, जो बॉलीवुड की फेम, ग्लैमर और पावर गेम्स की दुनिया में खुद को बचाने की कोशिश करता है। ऐसे में यह शो तीखे सैटायर और जोरदार ड्रामा को मिलाते हुए, यह बेझिझक इंडस्ट्री की छिपी हुई हकीकतों को सामने लाता है।

और इसे और भी रोमांचक बनाते हैं बॉलीवुड के दिग्गजों जैसे शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर और कई अन्य के अचानक आने वाले कैमियो, जो कहानी में स्टार पावर जोड़ते हैं।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि गौरी खान इसे रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रही हैं। इस सीरीज़ में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जूयाल, अन्या सिंह, मनोज पहवा, मनीष चौधरी, सहेर बम्बा, गौतमी कपूर, राजत बेदी और अन्य जैसे स्टार कलाकार शामिल हैं। यह सबसे ज्यादा इंतेज़ार कियाबजा रहा शो नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को प्रीमियर हो चुका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *