Breaking
Sun. May 3rd, 2026
Spread the love

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस कठिन समय में यशवंत सरदेशपांडे के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कन्नड़ रंगमंच में उनके काम को याद किया और बताया कि कैसे वे सबसे लोकप्रिय नाटककार थे। उन्होंने पूरे भारत में कई नाटकों में अभिनय और निर्देशन भी किया। बता दें कि अपने अभिनय और निर्देशन के लिए मशहूर यशवंत सरदेशपांडे को ‘ऑल द बेस्ट’ से नेम-फेम मिला था। उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में भी अभिनय किया।कन्नड़ रंगमंच के कलाकार और फिल्म निर्माता यशवंत सरदेशपांडे का सोमवार, 29 सितंबर को सुबह निधन हो गया। उनकी बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आज सुबह सीने में दर्द के बाद वे बेहोश हो गए और उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें होश में लाने के सभी प्रयास असफल रहे। यशवंत सरदेशपांडे के आकस्मिक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। वह एक प्रसिद्ध नाटककार, अभिनेता और निर्देशक थे। उन्हें हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उनके परिवार में उनकी पत्नी मालती सरदेशपांडे और उनकी बेटी हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *