Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आत्महत्या की बड़ी ही दुखी कर देने वाली खबर -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आत्महत्या की बड़ी ही दुखी कर देने वाली खबर

घटना छत्रपति संभाजीनगर के फुलंब्री तालुका के आलंद क्षेत्र में स्थित पिंपरी शिवार गांव से सामने आई है। खेती के कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपत्ति ने महज एक दिन के अंतराल में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को 38 वर्षीय रमाबाई विलास जमधडे ने कुएं में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त की। अगले ही दिन शनिवार को उनके पति विलास जमधडे ने उसी कुएं के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आत्महत्या की बड़ी ही दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कर्ज में डूबे एक किसान दंपति ने परेशान होकर अपनी जान दे दी है। पत्नी ने पहले कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी और इसके अगले दिन पति ने भी उसी कुएं के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शख्स ने अपनी जान देने से पहले अपने बच्चों के लिए भावुक कर देने वाला संदेश भी छोड़ा है। आत्महत्या करने से पहले विलास ने एक वॉट्सएप ग्रुप पर अपने बच्चों से माफी मांगते हुए उनके लिए भावुक संदेश लिखा। संदेश में विलास ने कहा कि उनकी पत्नी ने भी कर्ज के बोझ से आत्महत्या कर ली और अब वह भी इस बोझ को सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने बच्चों से माफी मांगते हुए उनकी पढ़ाई पूरी करने की अंतिम इच्छा जताई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *