Breaking
Thu. Mar 12th, 2026
Spread the love

मुंबई :अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। इस इस रेलवे स्टेशन का नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के सम्मान में रख दिया गया है। उनके नाम पर अब अहमदनगर रेलवे स्टेशन को ‘अहिल्यानगर’ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि बीते सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की अधिसूचना जारी की थी। मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, “पहले अहमदनगर के नाम से जाना जाने वाला स्टेशन अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर नाम से जाना जाएगा।” विज्ञप्ति में कहा गया है, “स्टेशन कोड में कोई परिवर्तन नहीं होगा तथा अहिल्यानगर का स्टेशन कोड एएनजी ही बना रहेगा।” पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए। शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *