Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मुंबई :जैकलीन एक ऐसे बच्चे से मिलीं जो दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। एक्ट्रेस से इस बच्चे की ये हालत देखी नहीं गई और उन्होंने उसकी सर्जरी का सारा खर्च उठाने की जिम्मेदारी खद पर ले ली। दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के साथ जैकलीन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस बड़प्पन की खूब तारीफ कर रहे हैं।समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे से मिल रही हैं। वो इस बच्चे के साथ खूब प्यार-दुलार करती दिखती हैं, उसके हाथों को चूमती है। इस दौरान वो बच्चे के परिवारवालों के साथ भी बातचीत करती दिख रही हैं।बच्चे का नाम मोहम्मद अहमद है .इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जैकलीन फर्नांडिस जी, उनकी सर्जरी का ध्यान रखने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप बहुत ही नेक दिल हैं, अच्छे की उम्मीद है। इस बच्चे के लिए दुआ करें।इस वीडियो को जैकलीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद हुसैन भाई। आइए हम सभी मोहम्मद और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *