Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

कार सवार अशरफ ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कार रोककर कूदकर जान बचाई। उसने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर के लिए इस लेन पर एहतियातन ट्रैफिक को रोक दिया। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात चलती गाड़ी में अचानक से भीषण आग लग गई। आग दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली मेन लेन में एक अर्टिगा गाड़ी में लगी थी। गाड़ी चालक अशरफ खान आनंद विहार से एटा अपने घर जा रहे थे। उन्होंने ये गाड़ी 13 महीने पहले खरीदी थी। अशरफ ने मौके पर कूदकर अपनी जान बचाई।करीब शाम 8 बजे जब अशरफ खान विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित IPEM कॉलेज के सामने पहुंचे तभी उन्होंने गाड़ी में धुआं उठता देखा। उन्होंने गाड़ी को पहले साइड में लगाया और फिर उतर गए। देखते ही देखते गाड़ी में आग की तेज लपटें उठने लगी। इस दौरान हाइवे पर भारी जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद कार धुआं-धुआं होकर जलने लगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *