Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

बीते 25 अगस्त को वो अपने प्रेमी संग घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद 1 सितंबर को उसने एसपी को भी पत्र भेजा था। इधर जब पत्नी पर किसी तरह का असर नहीं हुआ तो उसने किसी तरह से पत्नी से संपर्क किया और पूछा कि वो क्या चाहती है। जब पत्नी ने कहा कि वो प्रेमी के साथ रहेगी तो थक हार कर अशोक ने ही समझौते का फैसला किया और अपने परिजनों से बातचीत करने के बाद मौखिक रूप से ये कहते हुए अपनी पत्नी रेखा की शादी उसके प्रेमी सागर से करा दिया कि ‘मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना है।

यूपी के गाजीपुर में खानपुर थानाक्षेत्र के जमीन संदल गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ही अपनी पत्नी व 2 बच्चों की मां की शादी उसके प्रेमी से करा दी। महिला के बच्चे पति के पास रहेंगे। पति ने कहा कि कई बार समझाने के बावजूद जब पत्नी नहीं मान रही है तो उसे जबरदस्ती अपने घर में रखकर मुझे भी नीले ड्रम में नहीं जाना। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के मुताबिक, जमीन संदल गांव निवासी अशोक बिंद ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्षों पूर्व बिंदपुरवा निवासिनी रेखा बिंद से हुई थी। इसके बाद उन्हें एक बेटी व एक बेटा भी हुए। इनमें पुत्र की उम्र 5 व पुत्री की उम्र महज 3 वर्ष है। अशोक ने बताया कि वो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। इस बीच रेखा की आंखें जमीन संदल के ही निवासी सागर बिंद से लड़ गई। कई माह से दोनों बात भी करते थे। इस घटना का पता अशोक को भी चल गया तो उसने कई बार रेखा को समझाया लेकिन वो नहीं मानी। पति ने सागर को भी समझाया लेकिन वो भी नहीं माना।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *