Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सीएम की अपील पर हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस चुनाव में जस्टिस रेड्डी को सपोर्ट करेंगे:ओवेसी -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

सीएम की अपील पर हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस चुनाव में जस्टिस रेड्डी को सपोर्ट करेंगे:ओवेसी

दिल्ली :पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने  के बाद नौ सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के पद के लिए मतदान होगा। देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होने से पहले केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। गुरुवार को इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने एक बार फिर बड़ा दावा किया और कहा कि उन्हें इंडिया गठबंधन के बाहर के दलों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी चुनाव इतिहास का सबसे निष्पक्ष चुनाव होगा।असदुद्दीन ओवैसी ने आज एक्स हैंडल पर पोस्ट करके लिखा, ‘तेलंगाना के सीएम रेवंथ रेड्डी ने आज मुझसे बात की और रिक्वेस्ट किया कि हम जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में सपोर्ट करें। सीएम की अपील पर हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस चुनाव में जस्टिस रेड्डी को सपोर्ट करेंगे।’ ओवैसी ने आगे लिखा, ‘जस्टिस सुदर्शन रेड्डी हैदराबाद के रहने वाले हैं और एक सम्मानित न्यायविद हैं। मैंने जस्टिस रेड्डी से बात करके अपनी पार्टी की ओर से पूरा समर्थन जाहिर किया है और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *