Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :आशीष वारंग ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में छोटी लेकिन यादगार भूमिकाएं निभाई थी। उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ काम किया और अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ में भी नजर आए जो अपनी दिलचस्प कहानी के लिए जानी जाती है। उनके करियर की एक और यादगार भूमिका रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ में थी, जहां उन्होंने एक छोटी लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक जूनियर कलाकार या सहायक अभिनेता के रूप में भी आशीष ने अपने काम में ईमानदारी दिखाई जो किसी की नजरों से ओझल नहीं रही।आशीष वारंग का निधन हो गया। उन्होंने 5 सिंतबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशीष वारंग की मौत से उनके सहकर्मी और दोस्त गहरे सदमें में डूब गए। उनके आकस्मिक निधन की खबर से मनोरंजन जगत में मातम पसरा हुआ है। उन्होंने फिल्मों में ज्यादातर सहायक भूमिकाएं ही निभाईं, लेकिन आशीष ने पर्दे पर अपनी एक्टिंग और किरदार से एक अलग ही छाप छोड़ी थी। उनके प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *