Breaking
Thu. Mar 12th, 2026
Spread the love

मुंबई :एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई निवासी आरोपी को 31 अगस्त को मुंब्रा इलाके में एक घर से गिरफ्तार किया गया। महिला को चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया, ‘‘शिकायतकर्ता अपने घर में ताला लगाकर अपनी मां से मिलने गई थी, तभी किसी ने कथित तौर पर डुप्लीकेट चाबी से ताला खोल कर फ्लैट में प्रवेश किया और 24.42 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गया।महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी ही बहन के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी महिला ने अपनी बहन के घर से 24.42 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *