Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुम्बई में पहली बार डबल-डेकर बस में विराजमान केयूर शेठ द्वारा आयोजित मुंबई चा सेठ के दर्शन करने आ रहे कई सिलेब्रिटीज -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

मुम्बई में पहली बार डबल-डेकर बस में विराजमान केयूर शेठ द्वारा आयोजित मुंबई चा सेठ के दर्शन करने आ रहे कई सिलेब्रिटीज

मुम्बई :केयूर शेठ द्वारा आयोजित मुम्बई में पहली बार सब जगह आशीर्वाद देने खुद पहुंच रहे हैं मुम्बई चा सेठ. महेश मांजरेकर, सुनील Gavaskar, मंत्री आशीष Shelar, गणेश आचार्य, रिवा अरोड़ा, अभिनेत्री अंकिता दवे सहित कई सिलेब्रिटीज डबल-डेकर बस में विराजमान मुंबई चा सेठ के दर्शन करने आए. रेड चेरी एंटरटेनमेंट के केयूर शेठ हर साल गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत जोश के साथ मनाते आए हैं। अपने 9वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, मुंबई चा शेठ अब तक के सबसे यादगार और अनोखे तरीके से यह उत्सव मना रहा है. मुंबई चा सेठ 2025 की थीम निराली है. इस बार भारत की पहली खुली डबल-डेकर बस “हाईजैक 2.0” में सवार होकर मुंबई चा सेठ मुंबई की गलियों और सड़कों पर अपना आशीर्वाद देने आ रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, मंत्री आशीष शेलार, अभिनेत्री रीवा अरोड़ा, ऐक्टर डायरेक्टर महेश मांजरेकर, समीर वानखेड़े, अंकिता दवे डबल-डेकर बस में विराजमान मुंबई चा सेठ के दर्शन करने आए. आयोजक केयूर शेठ ने सभी सम्मानीय अतिथियों का स्वागत किया.

मुंबई शहर के सबसे बड़े गणपति उत्सवों में से एक – मुंबई चा सेठ – के दर्शन के लिए आप भी तैयार हो जाएं. रेड चेरी एंटरटेनमेंट द्वारा केयूर शेठ के नेतृत्व में बड़ी श्रद्धा के साथ आयोजित, मुंबई चा सेठ 2015 से मुंबई के गणेशोत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। दिल को छू लेने वाली पहल के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन, वर्षों से कभी न भूलने वाले उत्सव में बदल गया है – जिसे न सिर्फ इसकी भव्यता के लिए, बल्कि भक्ति की भावना के लिए भी सराहा जाता है.

पिछले 9 वर्षों में, मुंबई चा सेठ के दर्शन के लिए कई हस्तियाँ पहुंची हैँ, जिनमें हिंदुस्तानी भाऊ, मुनमुन दत्ता, सौम्या टंडन, राकेश बेदी, संग्राम सिंह, राखी टंडन, सुनील पाल, पूनम पांडे इत्यादि शामिल हैं और बप्पा के आगमन के दिन ही 2025 मे सुनील गावस्कर, मंत्री आशीष शेलार, रीवा अरोड़ा जैसी कई हस्तियां आईं.

उल्लेखनीय है कि रेड चेरी एंटरटेनमेंट’ मुंबई की प्रमुख आर्टिस्ट और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है जो दस साल से इंडस्ट्री में अपनी सेवाएँ दे रही है। कंपनी के फाउंडर केयूर शेठ को इस इंडस्ट्री में उनके समर्पण के लिए मुंबई अचीवर्स अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
एक सफल व्यवसायी होने के साथ वह एक परोपकारी व्यक्ति और समाजसेवी भी हैं जो सोसायटी की भलाई के लिए काम करते रहते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *