Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

दोपहर के समय मंजू प्रकाश जूस पीने के लिए अपने घर से निकले और घर के बाहर रखी जूते पहन लीं। कुछ देर बाद मंजू प्रकाश घर आ गए उन्होंने मां के लिए जूस का पैकेट दिया और फिर घर के कमरे में सोने चले गए, उन्हें बिल्कुल पता नहीं चला कि उनके जूते में सांप छुपा हुआ है।परिवार वालों के मुताबिक, पहले हुए एक हादसे में उनके पैर की संवेदना चली गयी थी, जिसके कारण उन्हें सांप के काटने का एहसास भी नहीं हुआ। घर के पास निर्माण कार्य कर रहे मजदूर ने चप्पल में साँप को देखा और परिवार को जानकारी दी। जब चप्पल निकाली गई तो उसमें छुपा हुआ साँप मर चुका था।बेंगलुरु के बाहरी इलाके में बन्नेरघट्टा रिसर्व फारेस्ट के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी मंजू प्रकाश (उम्र 41 वर्ष) की उस समय मौत हो गई जब घर के बाहर छोड़े गए क्रॉक्स चप्पल में छुपे सांप ने उन्हें काट लिया। मंजू प्रकाश पिछले कई दिनों से घर से ही काम कर रहे थे और एक सप्ताह की छुट्टी पर थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *