Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

बताया जा रहा है कि फेम बटोरने के लिए करीब 15-20 युवकों ने कार के ऊपर बैठकर तो कार की खिड़की से झांककर वीडियो बनाया। इस वीडियो पर गाने भी लगाए गए हैं और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है कि यह वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे लोग कौन हैं?यूपी की राजधानी लखनऊ में बेखौफ हुड़दंगियों की हुड़दंगी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर लखनऊ की सड़कों पर हुड़दंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।लखनऊ की सड़कों पर हुड़दंगियों के द्वारा जमकर हुड़दंग मचाए जाने का मामला सामने आया है। यहां बीच रोड पर खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रईसजादों ने बाइक सवार तक को निकलने नहीं दिया। इस हुड़दंगई की वजह से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कार सवार रईसजादे खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखे गए। फेम बटोरने के लिए रईसजादों ने बाकायदा रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *