Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

मुंबई :जानकारी के मुताबिक मुंबई से सटे विरार के नारंगी फाटा स्थित रामू कंपाउंड के स्वामी समर्थ नगर में रमाबाई अपार्टमेंट नाम की चार मंजिला इमारत के पिछले हिस्से के चौथी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया है। हालांकि पुलिस ने अब तक छह लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है।

घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और मलबे में तलाशी का काम जारी है। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि इस इमारत के मलबे में 15 से 20 लोग फंसे हो सकते हैं। यह हादसा बीती रात साढ़े ग्यारह बजे हुआ। यह इमारत दस साल पुरानी है और नगर निगम ने इसे अतिधोकापूर्ण (खतरनाक) घोषित किया था।पालघर जिले के विरार में चार मंजिला इमारत के पिछले हिस्से के चौथी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया है। बिल्डिंग कॉलेप्स में अब तक तीन लोगों की मौत और लगभग 8 से 9 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *