Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई के रहने वाले अजय नाम के एक शख्स को ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग के चक्कर में लगभग 12 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। यह पैसे उसने कोविड के दौरान साल 2020 से लेकर अब तक अलग-अलग गेमिंग एप्लीकेशन में लगाए, जिसमें पैरी मैच से लेकर कई ऐसे एप्लीकेशन शामिल हैं, जो सरकार की तरफ से मान्य नहीं थे। पीड़ित ने कुल मिलाकर लगभग 30 करोड़ रुपये लगाए, जिसमें से 12 से 13 करोड़ का उसे नुकसान हुआ। इस पूरी घटना के दौरान उसके माता-पिता का देहांत भी हो गया। उसने 500 रुपये से इसकी शुरुआत की थी।पीड़ित ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया कि Dream11 को बंद कर दिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह तो वह एप्लीकेशन है जो प्ले स्टोर और अन्य एप्लीकेशन पर मौजूद था, कई ऐसे एप्लीकेशन भी हैं जो केवल ब्राउजर में चलते हैं और वह सरकार की तरफ से ना तो मान्य किए गए हैं और न ही उनकी कोई वैधता है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो सामने आया। कई ऐसे लोग हैं, जिनको करोड़ों का नुकसान हुआ और वह सामने नहीं आ रहे हैं।पीड़ित अजय ने इंडिया टीवी से बात करते हुए बताया कि इस एप्लीकेशन में पैसे लगाने के बाद जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो रही है तो उन्होंने मुंबई के साइबर पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस की तरफ से उनकी मदद की गई और बाद में केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने भी पीड़ित को बुलाकर पूछताछ की, क्योंकि मामला फ्रॉड का था और अमाउंट भी बड़ा है। जांच एजेंसियों को पैसे का ट्रांजेक्शन भी चाहिए था, इसलिए उन्होंने जो भी जानकारी और डॉक्यूमेंट मांगे पीड़ित ने सब एजेंसियों को मुहैया कराए।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *