Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है.पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के द्वारा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह बहुत दुखद है। वरिष्ठ नेता शरद पवार ने खुद बहुत स्पष्ट तौर पर कहा है कि एक हादसा हुआ और दुखद मौत हुई है इस पर राजनीति न की जाए। मुझे बहुत दुख है कि हम ऐसी स्थिति में पहुँच गए हैं जहाँ किसी की मौत पर भी इस प्रकार की गंदी और ओछी राजनीति की जा रही है। मुझे बहुत दुख है कि ममता दीदी राजनीति में इतने निचले स्तर पर उतर आई हैं; यह बहुत गलत है। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। महाराष्ट्र के एक बहुत ही लाडले नेता के निधन पर राजनीति करना बहुत गलत है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *