Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
संजय राउत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच पर आपत्ति जताते हुए अमानवीय कदम बताया -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

संजय राउत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच पर आपत्ति जताते हुए अमानवीय कदम बताया

मुंबई :संजय राउत ने अपनी चिट्ठी में लिखा-ऐसी खबर है कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैचों को हरी झंडी दे दी है। देश के लोगों के लिए बेहद दुखद है। यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय की सहमति के बिना यह संभव नहीं होता।शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच पर आपत्ति जताते हुए अमानवीय कदम बताया है। उन्होंने इस संबंध में पीएम मोदी को चिट्टी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि जब आप कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते तो फिर एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की तैयारी क्यों की जा रहा है? अब, क्या खून और क्रिकेट एक साथ बहेंगे? संजय राउत ने इस कदम की निंदा की है।संजय राउत ने अपनी चिट्ठी को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा-माननीय प्रधानमंत्री जी, पहलगाम हमले में मारे गए भारतीयों का खून अभी तक सूखा नहीं है, और उनके परिवारों के आँसू अभी तक नहीं थमे हैं। फिर भी, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना अमानवीय है! अपनी चिट्ठी में इन बातों को उल्लेख करने के बाद संजय राउत ने आगे लिखा- माननीय प्रधानमंत्री जी, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना न केवल हमारे सैनिकों के शौर्य का अपमान है, बल्कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित कश्मीर के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रत्येक शहीद का भी अपमान है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *