मुंबई :सायरा बानो ने लिखा, ‘देखिए, हेमा और मैं बहुत लंबे समय से एक-दूसरे से मिलना चाहते थे, लेकिन जिंदगी ने हमें अपने तरीके से अलग रखा। कुछ समय पहले ही उन्होंने मुझे फोन किया और मुझे पता भी नहीं चला कि वो मेरे दरवाजे पर थीं। हमने साथ में कुछ खूबसूरत वक्त बिताए, यादों में डूबे, उन सुनहरे दिनों को फिर से जीया और उन कहानियों पर हंसी-मजाक किया जिन्हें वक्त कभी नहीं मिटा सकता।बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और दिग्गज अभिनेत्र सायरा बानो बहुत अच्छी दोस्त हैं। हालांकि, वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होने की वजह से एक-दूसरे मिल नहीं पाती हैं। इसी बीच अब सायरा बानो ने हेमा के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पोज देते नजर आ रही हैं। इसी के साथ एक लंबा नोट भी लिखा और बताया की उन्होंने एक-दूसरे संग कई यादगार किस्से शेयर किए, जिन्हें वह कभी नहीं भूल सकते हैं। सायरा बानो ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। 80 साल की अदाकारा ने कहा कि वे दोनों बहुत लंबे समय से एक-दूसरे से मिलने का सोच रही थीं।सायरा बानो ने 1967 में अपनी फिल्म ‘दीवाना’ के सेट पर ‘शोले’ की बसंती से हुई पहली मुलाकात को याद किया, जिसमें उन्होंने राज कपूर के साथ अभिनय किया था। उन्होंने लिखा, ‘मैं पहली बार हेमा से 1966 में राज कपूर साहब की फिल्म दीवाना के सेट पर मिली थी। वो अपने निर्माता अनंतस्वामी के साथ चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो आई थीं और मुझे याद है कि मैं उनके खूबसूरत रूप को देखकर सभी की तरह उनकी फैन हो गईं।


