मुंबई :मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोस्टल रोड और एससीएलआर एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। अब मुंबई में कहीं भी एक घंटे से कम समय में पहुंचना संभव होगा। सरकार का लक्ष्य है कि मेट्रो लाइनों के पूरा होने पर यह सुविधा मिले। लोकल ट्रेनों को एसी और दरवाजे वाली बनाने का भी निर्णय लिया गया है।मुंबईकरों की ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोस्टल रोड, एससीएलआर एक्सटेंशन, कला नगर फ्लाईओवर के अंतिम ब्रिज का उद्घाटन किया। इन मार्गों के खुलने के बाद गाड़ियां तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। वहीं, नए मार्ग के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, पूरे मार्ग को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है, नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, सांताक्रूज़-चेंबूर लिंक रोड (SCLR एक्सटेंशन) के खुलने से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के बीच लिंक तैयार हो गया है। इसके निर्माण के दौरान 1 किमी लंबा कर्व ब्रिज तैयार करने का अनुभव भी मिला है।भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस अनुभव का इस्तेमाल कर आगे भी ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ब्रिज के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, मुंबई का 60% ट्रैफिक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से गुजरता है। इसके चलते हाईवे पर अक्सर ट्रैफिक की समस्या रहती है। हाईवे की ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए हाईवे के पैरलर नया मार्ग तैयार किया जा रहा है।
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी-अब मुंबई में कहीं भी एक घंटे से कम समय में पहुंचना संभव होगा

