Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

मुंबई :अभिनेत्री नाजिमा ने 60 और 70 के दशक की कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने उस दौर की तमाम फिल्मों में बहन और सहेली की भूमिकाएं अदा की थीं।फिल्मों में सहेली और बहन की सहायक भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नाजिमा नहीं रहीं। 77 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है।25 मार्च 1948 को नाशिक में जन्मीं नाजिमा को बॉलीवुड की ‘रेजिडेंट सिस्टर’ के रूप में जाना जाता था।  वे अपने दो बेटों के साथ मुंबई के दादर में रहती थीं। नाजिमा के निधन की पुष्टि कजिन जरीन बाबू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की।नाजिमा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार बेबी चंद के रूप में फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ से की थी, जिसमें वे दो बहनों में बड़ी बहन की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने ‘देवदास’ में छोटी पारो की सहपाठी और फिर ‘बिराज बहू’ में अभि भट्टाचार्य की बहन की भूमिका निभाई थी। नाजिमा को राज कपूर द्वारा निर्मित बच्चों की फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ में भी देखा गया था।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *