Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लुटियन्स दिल्ली के पास 11 मूर्ति से महज़ कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना राष्ट्रपति भवन से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर हुई।थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि थार के परखच्चे उड़ गए और  उसका अगला टायर निकल गया। हादसे के वक्त कार चला रहा युवक अकेला गाड़ी में सवार था। पुलिस को गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल मिली है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि जिस शख्स की मौत हुई है वह सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद थार का अगला पहिया बाहर निकल गया। हालांकि इतनी तेज टक्कर के बाद भी थार पलटी नहीं। नहीं तो थार चला रहे शख्स की जान भी जा सकती थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने थार चला रहे शख्स को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं जिनकी जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है और जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *