Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में 9 और 10 अगस्त को महिलाएं और छात्राएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 9 अगस्त यानी कि शनिवार की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त यानी कि रविवार की देर रात तक लागू रहेगी। इस पहल के तहत, सभी आयु वर्ग की महिलाएं, चाहे वे छात्राएं हों, कामकाजी महिलाएं हों या अन्य, बिना टिकट के निगम की बसों में सफर कर सकेंगी। यह सुविधा निगम की सभी तरह की बसों यानी कि पिंक बस, साधारण बस और डीलक्स बस पर लागू होगी।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और छात्राओं के लिए एक खास तोहफा दिया है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *