Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा -राहुल गांधी के दिमाग की चिप चोरी हो गई है -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा -राहुल गांधी के दिमाग की चिप चोरी हो गई है

मुंबई :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चुनाव की चोरी का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- “मुझे लगता है कि राहुल गांधी के दिमाग की चिप चुरा ली गई है।कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर से चुनाव आयोग पर हमला किया है। उन्होंने कर्नाटक की एक सीट का डेटा सामने रखते हुए मतदाता सूची में हेरफेर करके वोट चोरी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्हें सबूत इकट्ठा करने में कुल छह महीने का समय लगा है। अब राहुल गांधी के इस दावे पर भाजपा और सहयोगी दलों के कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा- “महाराष्ट्र और देश में कहीं वोटों की चोरी नहीं हुई है। राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार कहा कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े और अब कहा कि 1 करोड़ वोट बढ़े। वे झूठ बोलकर अपनी हार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पता है कि उनकी पार्टी का वजूद खो चुका है। मैं इसका विरोध करता हूं। जनता अगले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *