Breaking
Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय एक किशोर ने परिवार द्वारा कथित तौर पर मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से क्षुब्ध होकर एक पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय एक किशोर ने परिवार द्वारा कथित तौर पर मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से क्षुब्ध होकर एक पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दो व्यक्तियों ने साजापुर क्षेत्र में पहाड़ी के नीचे चट्टानी सतह पर अथर्व तायडे का बेजान शरीर पड़ा हुआ देखा। वे तायडे को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तायडे ने परिवार द्वारा मोबाइल फोन खरीदने से मना करने के बाद आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि तायडे मूल रूप से बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद का रहने वाला था और साजापुर इलाके में रह रहा था। पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *