Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

सहारनपुर :सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को भारत की आध्यात्मिक विरासत पर गर्व नहीं है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों पर जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारें जाति के नाम पर समाज को बांटती थीं और योजनाओं का लाभ केवल एक परिवार तक सीमित रहता था।सहारनपुर में सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सनातन धर्म के बढ़ते गौरव से कांग्रेस और सपा परेशान हैं। CM योगी ने मालेगांव विस्फोट मामले में हिंदू नेताओं को फंसाने और रामसेतु को तोड़ने की कोशिश का जिक्र करते हुए कहा, ‘पहले सरकारें आतंकियों को संरक्षण देती थीं और सनातन धर्म के गौरव को कम करने की कोशिश करती थीं और अब भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।’ सीएम योगी ने आगे कहा, ‘विपक्षी दलों को भारत की आध्यात्मिक विरासत पर गर्व नहीं है। हमारी डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *