Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्तराखंड की जनता ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत, तीनों स्तरों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी जीत दिलाई है।उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को परिणाम अब सामने आने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग जिलों में जिला पंचायतों की कुल 358 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटों पर भाजपा और समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा कांग्रेस समर्थित 83 उम्मीदवारों को भी मतदाताओं ने समर्थन प्रदान किया है। इतना ही जिन निर्दलीय प्रत्याशियों को इस चुनाव में सफलता मिली है, उनका झुकाव भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ है। इनमें से कई प्रत्याशियों ने सार्वजनिक रूप से भाजपा को समर्थन देने की घोषणा भी कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *