Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

मुंबई :महाराष्ट्र में करीब 14000 पुरुषों ने लाडकी बहिन योजना का लाभ उठा लिया है, जो केवल महिलाओं के लिए लागू की गई थी। इस मामले को लेकर इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने कहा है कि कई मामलों में ऐसा हुआ हो सकता है कि योजना की लाभार्थी महिला के पास बैंक अकाउंट नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने पतियों के अकाउंट का डिटेल्स दे दिया होगा।महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना का लाभ पुरुषों ने भी उठा लिया है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद सियासी बवाल जारी है।  उन्होंने बताया कि पिछले साल 28 जून को योजना की घोषणा हुई थी और आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर तय की गई थी। हो सकता है कि इस अवधि में कुछ पुरुषों द्वारा भी आवेदन किए गए, यह बात भी सामने आई है। यह भी जांच का विषय है कि क्या वास्तव में पुरुषों ने खुद आवेदन किया, या केवल उनके खाते का इस्तेमाल हुआ, इसकी जांच जारी है। जिन्होंने योजना का गलत फायदा उठाया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। एक मामले में एक व्यक्ति ने 30- 35 अकाउंट योजना से जोड़े थे, ऐसे अकाउंट सील कर दिए गए हैं। इससे पहले भी अपात्र महिलाओं के आवेदन रद्द किए गए हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *