Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई :एक वकील से पेसो को दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है .नवी मुंबई में तंत्र-मंत्र और अनुष्ठानों के जरिए पैसे दोगुना करने का लालच देकर एक वकील से 20 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।तुर्भे संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त मयूर भुजबल ने कहा कि 22 जुलाई को वकील को 20 लाख रुपये लेकर एक किराए के फ्लैट में बुलाया गया। जहां दोनों आरोपियों ने एक अनुष्ठान के तहत उससे प्रार्थना करवाई और इस दौरान वे पैसे लेकर फरार हो गए।उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने भागते समय वकील को कमरे में बंद कर दिया। उस समय सीबीडी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, अनैतिक व अघोरी प्रथा तथा काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज किया था।  अधिकारी ने कहा कि तकनीकी खुफिया जानकारी और अन्य जानकारियों का इस्तेमाल कर पुलिस ने अपराध के 18 घंटे के भीतर ही उत्तर प्रदेश निवासी सचिन भारत शर्मा उर्फ प्रेमसिंह साधु महाराज (35) और राजस्थान निवासी सेल्समैन जयदीप दिनेश पामेचा (25) को गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *