Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पति की हत्या कर शादी करना चाहता था आरोपी -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

पति की हत्या कर शादी करना चाहता था आरोपी

हत्या की ये वारदात 21 और 22 जुलाई की दरम्यानी रात को हुई। 25 वर्षीय महिला के 35 वर्षीय पति अबुबकर सुहादअली मंडल का आरोपी ने कत्ल कर दिया। वो महिला द्वारा शादी के प्रस्ताव को बार-बार ठुकराए जाने से नाराज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसने महिला से शादी करने के लिए कहा था लेकिन महिला ने नकार दिया था। इसलिए उसने सोचा कि अगर उसके पति को मारकर ठिकाने लगा देगा तो शायद उसकी शादी हो जाएगी।नवी मुंबई के वाशी में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के पति को मारकर डेड बॉडी खाड़ी में फेंक दी। डेड बॉडी मिलने के बाद वाशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और महिला का करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था जिसे लेकर महिला का उसके पति से पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।आसपास के लोगों ने महिला के पति को इनके संबंध के बारे में कुछ बताया था। जिसके बाद मृतक आरोपी के कमरे पर गया था और वहां जाकर उसने पूछा कि मैं जो मेरी पत्नी और तेरे संबंधों के बारे में सुन रहा हूं उसकी क्या हकीकत है। इस पर आरोपी ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी ने घर में रखे फावड़े से हमला कर घायल कर दिया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को वाशी के खाड़ी में लाकर फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और इसके बाद एक FIR दर्ज की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *